May 17, 2024

आज भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है-प्रधानमंत्री

अपने इन प्रयासों के बीच आज पर्यावरण दिवस के दिन भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। और ये हमारा सौभाग्‍य है कि खुशखबरी देने के लिए आज मुझे बहुत उचित मंच मिल गया है। भारत की परंपरा रही है कि जो यात्रा करके आता है, उसको छूते हैं तो आधा पुण्‍य आपको मिल जाता है। ये खुशखबरी मैं आज जरूर सुनाऊंगा देश को और दुनिया के लोगों को भी आनंद आएगा…हां कुछ लोग आनंद ही ले सकते हैं। आज भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

आपको ये जानकर भी गर्व की अनुभूति होगी, कि भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है। ये उपलब्धि कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि साल 2014 में भारत में सिर्फ डेढ़ प्रतिशत इथेनॉल की पेट्रोल में ब्लेंडिंग होती थी।

इस लक्ष्य पर पहुंचने की वजह से भारत को तीन सीधे फायदे हुए हैं। एक तो इससे करीब 27 लाख टन कार्बन एमिशन कम हुआ है। दूसरा, भारत को 41 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। और तीसरा महत्वपूर्ण फायदा ये कि देश के किसानों को इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने की वजह से 8 वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा आय हुई है। मैं देश के लोगों को, देश के किसानों को, देश की Oil कंपनियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।