May 17, 2024

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वस्त्र और परिधान उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए किया आमंत्रित

: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में आयोजित टेक्सटाइल राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में देश के प्रमुख उद्यमियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्यमियों को आगामी 11 और 12 जनवरी 2023 को इंदौर में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया और प्रदेश में वस्त्र और परिधान क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया की मध्यप्रदेश में समृद्ध जल संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा और कृषि संपदा रही है। दृंढ इच्छाशक्ति के साथ मध्यप्रदेश में आज परिवहन और ऊर्जा अधोसंरचना का उत्तम विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.6% हो गया है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की वर्तमान मूल्य पर विकास दर 19.76% रही है जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में सिंचित क्षेत्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश इन्वेस्टर फ्रेंडली प्रदेश है जहां औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए पर्याप्त लैंड बैंक है। यहां 24*7 बिजली उपलब्ध है जिसमे पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय बिजली उत्पादन को अधिक महत्व दिया जा रहा है। रीवा में सबसे बड़ा 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित है। अब ओंकारेश्वर डैम मेंर 600 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है। सिंगापुर की सहायता से ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना सहित कौशल विकास के विभिन्न कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है जहां सब और समरसता है।

बैठक को प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश उद्योग स्थापना के लिए हर तरह से अनुकूल राज्य है।राज्य की औद्योगिक नीति ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा देती है।

औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार ने बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी दी। बैठक में उद्योग संवर्धन और अंतरिक व्यापार विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन, वस्त्र मंत्रालय सचिव श्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित केंद्र शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपस्थित उद्यमियों ने मध्य प्रदेश में भूमि आवंटन और मंजूरियों की गति, प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्तम उद्योग अधोसंरचा जैसी सुविधाओं के लिए धन्यवाद देते हुए प्रदेश में व्यापार करने की सुगमता की प्रशंसा की। उपस्थित उद्यमियों ने प्रदेश के उद्योग परिदृश्य में सुधार के सुझाव भी दिए।
[0:49 pm, 21/10/2022] Z Gib Mpic Lady: निवेश के लिए आइडियल स्टेट है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजदूत गोलमेज में सहभागी राष्ट्रों को प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए आइडियल स्टेट है जिसमें उद्योग स्थापित करने के लिए सकारात्मक वातावरण उपलव्ध है। ये विचार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर और राजदूत गोलमेज के दौरान व्यक्त किए। श्री चौहान ने सहभागी राष्ट्रों को उनके राजदूत और दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से 7 से 9 जनवरी 2023 तक इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। श्री चौहान ने उन्हें आगामी 11 और 12 जनवरी 2023 को इंदौर में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सहभागिता और प्रदेश में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक क्लिक के माध्यम से इन्वेस्ट मध्यप्रदेश पोर्टल का अनावरण भी किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहां कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ 5000 साल के ज्ञात इतिहास में भारत ने सारी दुनिया को एक परिवार माना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व कल्याण में भारत अपना योगदान दे रहा है।

उपस्थित राजनयिकों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में शरबती गेहूं और बासमती चावल जैसा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन होता है। मध्य प्रदेश सर्वाधिक जैविक खेती वाला प्रदेश है जो अब प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। श्री चौहान ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में निर्मित दवाइयां कई देशों में भेजी गई थी। प्रदेश में वस्त्र और रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, आईटी और पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और प्रत्येक सेक्टर के लिए मध्य प्रदेश ने एक अलग नीति बनाई गईहै। प्रदेश में 1 लाख 22 हज़ार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है जिसका त्वरित आवंटन किया जाता है। मध्यप्रदेश में परिवहन और ऊर्जा अधोसंरचना का उत्तम विकास हुआ है। मध्यप्रदेश में श्रम कानून में सुधार लाया गया है। निवेश प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु प्रदेश में एकल खिड़की व्यवस्था स्थापित की गई है ।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह ने राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियां है। सभी सहभागी राष्ट्रों के लिए फार्मा, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए अवसर प्रदेश में उपलब्ध हैं।

राउंडटेबल में नेपाल, जापान, ब्राजील, फिजी, हंगरी, चेक गणराज्य, म्यांमार, थाइलैण्ड, वियतनाम, फिनलैंड जैसे सहभागी राष्ट्रों के राजनयिक सम्मिलित हुए।

औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला ने बैठक में सहभागी राष्ट्रों को प्रदेश द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। बैठक को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, आयुक्त उद्योग श्री पी नरहरि, केंद्रीय उद्योग संवर्धन और अंतरिक व्यापार विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।